AI पर खरबों डॉलर का दांव, लेकिन गर्मी और बाढ़ के खतरे में घिरेंगे दुनिया के डेटा सेंटर
सरकारें डिजिटल अर्थव्यवस्था को भविष्य की ताकत बता रही हैं।
और निवेश का पैमाना इतना बड़ा है कि आंकड़े सुनकर हैरानी होती है।
अगर भविष्य डेटा सेंटरों में बसने वाला है, तो क्या वे खुद जलवायु परिवर्तन से सुरक्षित हैं? जलवायु जोखिम विश्लेषण संस्था XDI की नई रिपोर्ट कहती है कि शायद नहीं।
जब कोई व्यक्ति ऑनलाइन वीडियो देखता है, क्लाउड पर फाइल सेव करता है, डिजिटल भुगतान करता है या एआई चैटबॉट से सवाल पूछता है, तो उसके पीछे कहीं न कहीं एक डेटा सेंटर काम कर रहा होता है।
एक और महत्वपूर्ण निष्कर्ष अप्रत्यक्ष जोखिमों से जुड़ा है। कई बार डेटा सेंटर को नुकसान सीधे बाढ़ या तूफान से नहीं होता। समस्या तब पैदा होती है जब बिजली आपूर्ति बाधित हो जाए। जब दूरसंचार नेटवर्क प्रभावित हो जाए। जब पानी की उपलब्धता घट जाए। या जब आपूर्ति श्रृंखला टूट जाए।
यह भी पढ़ें: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट