उत्तराखंड में फेनेस्टा का विस्तार, ऋषिकेश में खुला पहला शोरूम, राज्य में संख्या हुई आठ
ऋषिकेश : विंडो और डोर उत्पादों में भारत के नंबर 1 ब्रांड फेनेस्टा (1 Brand Fenesta) ने उत्तराखंड में अपने विस्तार का सिलसिला ज़ारी रखते हुए ऋषिकेश में अपना पहला शोरूम लॉन्च करने की घोषणा की है। इसी के साथ राज्य में फेनेस्टा के शोरूमों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। यह नया आउटलेट टाइम स्क्वायर कॉम्प्लेक्स, फर्स्ट फ्लोर, खैरी खुर्द, श्यामपुर, ऋषिकेश में स्थित है (लैंडमार्क: होटल ब्लू बेल) तथा पाडियार लिविंग स्पेसेस द्वारा संचालित है। यह विस्तार न केवल क्षेत्र के ग्राहकों तक फेनेस्टा की पहुँच को और आसान बनाएगा, बल्कि तेज़ी से बढ़ते आवासीय और व्यावसायिक बाज़ारों में फेनेस्टा के विश्व-स्तरीय उत्पादों को उपलब्ध कराने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को भी मज़बूत करता है। हाल ही में खुले इस शोरूम में ग्राहकों को फेनेस्टा के उत्पादों की विस्तृत रेंज देखने को मिलती है और वे uPVC और एल्युमिनियम के विंडो और डोर, सॉलिड पैनल डोर और फसाड जैसे उत्पादों का अनुभव ले सकते हैं।
निर्माण की बदलती प्राथमिकताओं और आधुनिक जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह शोरूम, होमओनरों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनरों, बिल्डरों और ठेकदारों के लिए एक ही जगह पर हर प्रकार के उत्पाद उपलब्ध कराता है। आपके भवन में चार-चाँद लगाने के लिए फेनेस्टा के उच्च-प्रदर्शन वाले, टिकाऊ और आकर्षक डिज़ाइन के उत्पाद यहाँ उपलब्ध हैं। इस लॉन्च के अवसर पर साकेत जैन, बिजनेस हेड, फेनेस्टा ने कहा कि उत्तराखंड में आवासीय और व्यावसायिक विकास में तेजी के साथ-साथ ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं की बदौलत फेनेस्टा के प्रीमियम उत्पादों के लिए बेहतरीन अवसर पैदा हो रहे हैं। हम ऋषिकेश में पाडियार लिविंग स्पेसेस के सहयोग से अपना पहला शोरूम लॉन्च कर रहे हैं, जो उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति मजबूत करने और फेनेस्टा के विश्व-स्तरीय उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।”
यह शोरूम ग्राहकों को हमारे विविध उत्पादों की रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव लेने और अपने घरों तथा परियोजनाओं के लिए सही चुनाव करने का अवसर प्रदान करेगा।” इस लॉन्च के साथ उत्तराखंड में अपने पदचिन्हों को मजबूत बना रहा है। इसके जरिए कंपनी नवाचार, बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहक-केंद्रित सेवा को अपने ग्राहकों के करीब ला रही है। ऋषिकेश के शोरूम में विशेष रूप से फेनेस्टा के बेहतरीन डिज़ाइन, उन्नत इंजीनियरिंग और दीर्घकालिक प्रदर्शन वाले विविध उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है, जो आधुनिक मकानों और व्यावसायिक संरचनाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतरीन उत्पाद साबित होंगे। मंडी आज पूरे भारत में 400 से अधिक डीलर फेनेस्टा के एक मज़बूत नेटवर्क का हिस्सा हैं। इसके अलावा, नेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, घाना और केन्या में भी इसकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है।
