राहुल गांधी को दूसरा झटका, लोकसभा की सदस्यता भी समाप्त..

न्यूज डेस्क। मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी राहुल गांधी को इस बार भारी पड़ गई है। राहुल को इस मामले में दूसरा झटका लगा है। गौरतलब है कि राहुल गांधी को कल सूरत की सेशन कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी और अब उनकी लोकसभा की सदस्यता भी समाप्त हो गई है।

आपको बता दें कि सजा मिलने के बाद से ही कहा जा रहा था कि राहुल गांधी की सदस्यता अब कभी भी जा सकती है। अदालत के फैसले के बाद ही राहुल को सदन से अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और इस पर अब अमल हो गया है। नियम के मुताबिक किसी भी सांसद या विधायक को दो साल या उससे ज्यादा की सजा मिलने के बाद सदस्यता गंवानी पड़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.