Fresher’s Party Week: एग्रो साइंस के छात्रों ने मचाया धमाल, सोराशिश व निर्जर Mr. Fresher, जबकि प्रज्ञा व करिश्मा बनी Miss. Fresher

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। साईं इंस्टिट्यूट में फ्रेशर पार्टी वीक के चौथे दिन एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर और फॉरेस्ट्री विभाग की फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एग्रो साइंस से मिस्टर फ्रेशर सोराशिश भट्टाचार्य और मिस फ्रेशर प्रज्ञा रही। जबकि स्पार्क ऑफ द ईव 2020 शशि नौटियाल रही। साल 2021 के मिस्टर फ्रेशर निर्जर सरकार, मिस फ्रेशर करिश्मा मिंज रही। स्पार्क ऑफ द ईव का टाईटल आर्ची रावत के नाम रहा। एग्रो साइंस विभाग के साकेत, सुमन, अमित और रिषभ एंटरटेनर ऑफ द ईव रहे।

राजपुर रोड स्थित सांई इन्स्टीट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर और फॉरेस्ट्री विभाग की ओर से आयोजित फ्रेशर पार्टी की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक झलक के साथ साथ मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश की गई। साल 2020 में कोविड संक्रमण के कारण फ्रेशर पार्टी का आयोजन नहीं किया गया था, लिहाजा साल 2021 में साल 2020 और साल 2021 के सभी छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन कर उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से बड़ी खबर, इस IAS को किया उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया। मिस फ्रेशर, मिस्टर फ्रेशर और स्पार्क ऑफ द इव के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती रानी अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ संध्या डोगरा, रितिका डिमरी और सुनीता पवार ने बतौर जज प्रतियोगियों की प्रतिभा का आकलन किया। प्रतियोगिता में 2020 के लिए एग्रो साइंस से मिस्टर फ्रेशर सोराशिश भट्टाचार्य और मिस फ्रेशर प्रज्ञा रही। जबकि स्पार्क ऑफ द ईव 2020 शशि नौटियाल रही। साल 2021 के मिस्टर फ्रेशर निर्जर सरकार, मिस फ्रेशर करिश्मा मिंज रही। स्पार्क ऑफ द ईव का टाईटल आर्ची रावत के नाम रहा। एग्रो साइंस विभाग के साकेत सुमन, अमित और रिषभ एंटरटेनर ऑफ द ईव रहे।

कार्यक्रम में साईं ग्रुप ऑफ़ इन्स्टीट्यूशन के चेयरपर्सन श्री हरीश अरोड़ा ने छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत से बड़ी बात प्रतिभाग करना है। इस दौरान वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा ने छात्रों के हुनर की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। फ्रेशर पार्टी में प्रिंसिपल डॉ संध्या डोगरा, डायरेक्टर एकेडमिक्स जिबी सेबेस्टियन, एग्जामिनेशन कंट्रोलर केदार नयाल, हेड ऑफ एग्रीकल्चर अंकित बलूनी, हेड ऑफ फॉरेस्ट्री डा. संजीत, नमिता डबराल, नीलिमा रावत, सोनम यादव, इजांतिया, दीपमाला, अंजली, हेड फिजियोथेरेपी मनीष झा, हेड मैनेजमेंट सुबोध बुड़ाकोटी, हेड मास कॉम मधुसूदन नौटियाल,  हेड हेल्थ मैनेजमेंट गोपाल, हेड कंप्यूटर साइंस प्रियंका शर्मा, हेड बायोकेमिस्ट्री श्रुति अग्रवाल, दीपिका रावत, मुनीश कुमार, नुपुर अरोड़ा, दिलप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…