कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, महिला गिरफ्तार

ऋषिकेश। अवैध कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से  रूसा फार्म क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक महिला को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने महेंद्र कौर पत्नी गुरुमुख सिंह, निवासी रूसा फार्म, ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 17 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

प्रत्येक पाउच में लगभग 1.5 लीटर शराब थी। इस प्रकार कुल करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। आबकारी टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश तथा आबकारी कांस्टेबल अर्जुन सिंह, अंकित कुमार, रीना, आशीष चौहान, सोनम और रेशमा शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.