भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 के प्रतिभागियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्राचार्य प्रो प्रणीता नंद के कर कमलों से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रो प्रणीता नंद ने कहा कि यह परीक्षा भारतीय ज्ञान परम्परा की विरासत से छात्र छात्राओं को जोड़ती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है। प्राचार्य द्वारा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय समिति द्वारा महाविद्यालय के सक्रिय और उत्कृष्ट सहयोग हेतु प्रदत्त प्रमाण पत्र भी ग्रहण किया।

परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र नौटियाल ने बताया कि यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित हुई। परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्राचार्य के मार्गदर्शन में तीन समितियों – पंजीकरण समिति,परीक्षा समिति और मूल्यांकन समिति का गठन किया गया था, जिसमें जिसमें डॉ राजपाल सिंह रावत, डॉ उमेश चंद्र मैठाणी,डॉ नताशा, डॉ सुधा रानी, डॉ सुशील कुमार कगडियाल,डॉ विक्रम सिंह, डॉ ज्योति सैली, डॉ आराधना सक्सेना , डॉ रंजीता जौहरी, गणेश पांडेय , मुनेन्द्र कुमार और अजय पुंडीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महाविद्यालय के 45 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जिनमें से सलोनी थपलियाल , अंकित पोखरियाल, मयंक पोखरियाल,अंबिका सेमवाल और स्वाति अरोरा ने शीर्ष पांच में स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र छात्राएं और महाविद्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.