भारतीय जनता पार्टी ने विदेशी राजनीतिक पार्टियों को भेजा न्योता, लोकसभा चुनाव प्रचार को नजदीक से देखेंगे विदेशी राजनेता

अमेरिका, चीन और पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों को इस कैम्पेन के लिए नहीं भेजा गया न्योता

न्यूज डेस्क। भारत में राजनीतिक पार्टियां एक नया ही ट्रेंड शुरू कर चुकी हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 विदेशी देशों के 18 राजनीतिक दलों के नेताओं को पार्टी के चुनाव प्रचार को देखने भारत बुलाया है। भारत आए सभी प्रतिनिधिमंडल को पूरी चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ भाजपा के चुनाव अभियान और रणनीतियों के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यह कदम ‘बीजेपी को जाने’ (Know BJP) कैम्पेन के तहत उठाया है। इसका मकसद पार्टी को ज्यादा से ज्यादा विस्तार देना है। यहाँ बड़ी बात यह है कि अमेरिका, चीन और पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों को इस कैम्पेन के लिए न्योता नहीं भेजा गया है।

जानिए किस देश की कौन सी पार्टियों के नेता आए भारत

रूस- यूनाइटेड रशिया पार्टी
इजरायल- लिकुड पार्टी
ऑस्ट्रेलिया- लिबरल पार्टी
वियतनाम- कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम
युगांडा- नेशनल रेजिस्टेंस मूवमेंट
तंजानिया– चामा चा मापिंदुजी
बांग्लादेश- बांग्लादेश अवामी लीग
श्रीलंका- श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना, यूनाइटेड नेशनल पार्टी
मॉरीशस- मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट, मॉरीशस लेबर पार्टी, मॉरीशस मिलिटेंट मूवमेंट पार्टी, मौरिसियन सोशल डेमोक्रेट
नेपाल- नेपाली कांग्रेस, जनमत पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनाइटेड मार्क्सवादी-लेनिनवादी), कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी), राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी

Leave A Reply

Your email address will not be published.