बीजेपी को एक और झटका: रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से किया किनारा, निर्दलीय लडेंगे चुनाव

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक बड़े झटके मिल रहे हैं इनके सेटिंग विधायक तक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं ताजा खबर के मुताबिक रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने पार्टी छोड़ दी है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल विधायक राजकुमार ठुकराल टिकट न दिए जाने से नाराज चल रहे हैं। भाजपा ने ठुकराल का टिकट काटकर शिव अरोड़ा को टिकट दिया है जिससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। विधायक ठुकराल का सोशल मीडिया में एक पत्र भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए पार्टी से त्यागपत्र देने का कारण भी स्पष्ट किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.