कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गढ़वाल व 30 को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुमाऊं में चुनावी दौरा

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के लिए जनता के बीच जाकर प्रचार करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह रुद्रप्रयाग में जनता से डोर-टू डोर सम्पर्क करेंगे। वह सुबह 11 बजे रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। यहां वह रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। गृहमंत्री छह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित भी करेंगे। वहीं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 30 जनवरी को कुमाऊं में चुनावी दौरे पर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.