बिग ब्रेकिंग: टिहरी विधायक धन सिंह कांग्रेस में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में उठापटक जारी है। अभी-अभी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा हो ही रही थी कि  भाजपा के विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने हरीश रावत के आवास पर उनसे मुलाकात कर कांग्रेस का हाथ थामा है। बहरहाल चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं और नामांकन का कल आखिरी दिन होने की वजह से राजनीति में दल बदलने की होड़ तेज हो गई है। अब देखना यह है कि आज और कल में किन-किन पार्टियों के नेता दल बदलते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.