चिन्यालीसौड़: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत; एक गंभीर घायल

चिन्यालीसौड़। उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को खालसी रोड पर राणो की गाड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ेंAI पर खरबों डॉलर का दांव, लेकिन गर्मी और बाढ़ के खतरे में घिरेंगे दुनिया के डेटा सेंटर

हादसे में 24 वर्षीय सूरज निवासी खालसी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं 25 वर्षीय सुमन पवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेज दिया गया है।

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.