प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्रा ने मलिन बस्ती की महिलाओं को धनतेरस पर बांटे बर्तन और कैलेंडर, दी शुभकामनाएं

  • बेटियों को शिक्षित करने और शहीदों के नाम एक दीपक जलाने की अपील
  • मेक इन इंडिया के तहत घरेलू उत्पादों के इस्तेमाल पर दिया जोर

अभिज्ञान समाचार/देहरादून। 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बबीता सहोत्रा आनंद ने नदी रिस्पना ब्लॉक सेकंड, काली मंदिर में मलिन बस्ती की सैकड़ों बहनों को धनतेरस के उपलक्ष्य पर बर्तन व कैलेंडर भेंट कर धनतेरस की बधाई दी। इस मौके पर डॉ बबीता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया द्वारा घरेलू उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार कर लोकल लाइट व दियों से अपने घर को सजाना चाहिए।

महिलाओं को धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने निर्णय लिया है कि अगर मेरे घर में रोशनी है तो मैं अपनी बहन के घर में भी उजाला करूं, चाहे वह एक दीपक से ही क्यों न हो। उन्होंने सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए सभी बहनों से एक दीपक देश के वीर सैनिकों के लिए भी जलाने का आह्वान किया। डॉ बबीता ने कहा कि अपनी बहनों के घर में भी रोशनी करूं इसलिए वह धनतेरस के मौके पर बर्तन व दिए लेकर आई हैं।

यह भी पढ़ें- माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती, रहें तैयार

उन्होंने महिलाओं से बेटियों को शिक्षित करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा से हमारा विकास होगा और हम आर्थिक रूप से भी सक्षम होंगे। एक बेटी पढ़ेगी तो पूरा समाज शिक्षित होगा। उन्होंने सभी को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती शारदा त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रदुमन बड़ौदा, भूरिया देवी,  तरनजीत कौर, सोनी भट्ट, सरोज शर्मा, आशा मंसूर खान श्रीवास्तव नीलम वर्मा, गीता देवी, अरुणा लोचन, तिलक राज चांदना, अवधेश तिवारी, दीपमाला व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…