UCC

पंजाब: घर के बाथरूम में नशे का टीका लगा रहा था युवक, मौके पर पहुंची पुलिस

बटाला : थाना कोटली सूरत मल्ली पुलिस द्वारा बाथरूम में नशे के इंजेक्शन लगाते हुए एक युवक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एस.आई. गुरमुख सिंह ने बताया कि गुप्तचर ने पुलिस को गोपनीय सूचना दी कि लवप्रीत सिंह उर्फ ​​जौपटी पुत्र निशान सिंह निवासी गांव चैनेवाल, जो नशा करने और हेरोइन बेचने का आदी है, प्रतिदिन की तरह आज भी अपने घर पर हेरोइन का नशा कर रहा है। अगर छापेमारी की जाए तो नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पन्नी या सिरिंज के साथ हेरोइन भी बरामद की जा सकती है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ उक्त युवक के घर पर छापेमारी की, जहां से उक्त युवक को घर के बाथरूम से नशीला इंजेक्शन लगाते हुए पकड़ा गया और इसके पास से एक सिरिंज सहित नशे की सुई भी बरामद की गई। एस.आई ने आगे बताया कि उक्त युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ उपरोक्त थाने में एन.डी. पी.एस एक्ट तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.