UCC

पर्यटकों के लिए खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, 500 प्रजातियों के फूलों का करें दीदार

अभिज्ञान समाचार / चमोली। 

देवभूमि की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी इन दिनों खूब महक रही है। विश्व धरोहर फूलों की घाटी अब पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। कोरोना के चलते बीते 2 सालों में पर्यटक स्थल की सैर नहीं कर पाए थे। लेकिन इस साल पर्यटक घाटी की सैर के लिए काफी उत्साहित हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून से खोल दी गई है।

पूरी दुनिया में उत्तराखंड के चमोली स्थित फूलों की घाटी ऐसी जगह है जहां पांच सौ से ज्यादा प्राकृतिक रूप से खिलते हैं। इसके अलावा  पर्यटक यहां दुर्लभ प्रजाति के पशु-पक्षी देख सकते हैं। और इसके साथ-साथ वनस्पति दुर्लभ जड़ी बूटियां, झरने, टिपरा ग्लेशियर के साथ ही बर्फ से ढकी चोटियों के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस अनोखी व खूबसूरत जगह तक पहुंचने के लिए भारतीय पर्यटकों को ₹150 और विदेशी पर्यटकों को ₹600 प्रति व्यक्ति टिकट देना होता है। फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए 17 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.