बागेश्वर जिले के गरुड़ में फलयाटी गांव के दो बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत

अभिज्ञान समाचार / बागेश्वर। 

बागेश्वर के गरूड़ में फलयाटी गांव के रहने वाले 4 बच्चे गोमती नदी में नहाने गए थे। चारों बच्चे का कज्युलि पुल के पास नदी में नहा रहे थे। तभी अचानक से ग्रामीणों को बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे दो बच्चे डूब चुके थे। कश्यप नेगी पुत्र मोहन सिंह और लकी नेगी पुत्र हरीश नेगी की डूबने से मौत हो गई। जबकि अन्य दो बच्चों को पानी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के बाद से फलयाटी गांव में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से शवों को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.