पुलिस को गुमराह करने पर महिला का चालान

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़(आरएनएस)। जिला मुख्यालय से लगे एक गांव की महिला को पुलिस को झूठी सूचना देना महंगा साबित हुआ। पुलिस के मुताबिक थरकोट निवासी आरती नामक एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। उक्त महिला ने घर पर चोरी होने, मोबाइल खोने की सूचना दी। सूचना पर चौकी प्रभारी शंकर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस को मौके पर ऐसा कुछ नही मिला। पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ झूठी सूचना देने, गुमराह करने पर दस हजार का चालान काटा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.