उत्तराखंडः केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लौटे वापस, हादसों पर दी ये प्रतिक्रिया…

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दोपहर करीब ढाई बजे जॉलीग्रांट से दिल्ली रवाना हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे मुलाकात की।

राजनाथ सिंह के दिल्ली जाने से पूर्व एयरपोर्ट पर उन्हें उत्तरकाशी में हिमस्खलन से होने वाली दुर्घटना की जानकारी दी गई। साथ ही बीरोंखाल में बस गिरने से होने वाले जनहानि से भी अवगत कराया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने घटना पर दुख प्रकट किया। साथ ही उनके आत्मशांति की ईश्वर से कामना भी की।

दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचे थे उत्तराखंड

राजनाथ सिंह कल दो दिवसीय दौरे पर कल ही उत्तराखंड आये थे। चीन सीमा पर सुरक्षा जवानों के साथ दशहरा मनाने के बाद वो जोलीग्रांट एयरपोर्ट से सेना के विमान से वापस रवाना हुुुए।

एयरपोर्ट पर ये रहे मौजद

एयरपोर्ट पर इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला,आदित्य कोठारी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.