उत्तराखंड के दो जवान चाइना बॉर्डर से गायब, 13 दिनों से खबर नहीं परिवार वाले हैं बेहाल

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड के दो जवान पिछले 13 दिनों से अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लापता है। लापता हुए दोनों जवान अरुणाचल प्रदेश 7 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। 28 मई से दोनों जवानों का कुछ पता नहीं है। दोनों जवान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जवानों के लापता होने की खबर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय तक पहुंच गई है। भारतीय सेना के जवान हरेंद्र नेगी की लापता होने की खबर आई है। जबकि इससे पहले जवान प्रकाश सिंह राणा की खबर गायब होने की खबर थी। दोनों ही जवान रुद्रप्रयाग के निवासी बताए जा रहे हैं।

34 साल के जवान प्रकाश राणा की अपनी पत्नी से आखिरी बार 28 मई को वीडियो कॉल के जरिए बात हुई थी। लेकिन उसके अगले ही दिन 29 मई को उनकी पत्नी को 7 गढ़वाल राइफल  यूनिट से उनके लापता होने की खबर मिली। इसके बाद से अब तक उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।  राणा के साथ ही हरेंद्र नेगी भी पोस्टेड थे। नेगी भी उसी दिन से ड्यूटी के समय से ही लापता है। सेना की तरफ से दोनों जवानों की खोजबीन की बात कही जा रही है।

राज्य सरकार भी सेना से लगातार संपर्क कर रही है। अब इन जवानों के परिजनों की राज्य सरकार से गुहार के बाद राज्य सरकार ने भारतीय सेना से संपर्क किया है। राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि वह सेना के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट को भी जवान के लापता होने की जानकारी दे दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.