कांवड़ यात्रा 2022 में 7 फीट से ऊंची कांवड़ पर रहेगी रोक, यात्रा को लेकर गाइडलाइंस को जानिए

अभिज्ञान समाचार / हरिद्वार। 

बुधवार को डामकोठी में 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे कांवड़ मेले को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। इस बैठक के दौरान कहा गया कि दूसरे जिलों से हरिद्वार आने वाले शिव भक्तों की सूची बनाई जाएगी। और इसे सीमावर्ती जिलों के साथ साझा किया जायेगा। बुधवार को गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में सीमावर्ती जनपद मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई।  सीमावर्ती जनपदों के साथ गढ़वाल आयुक्त ने चर्चा करते हुए कहा कि हरिद्वार की ओर जाने वाले कांवड़ियों की सूची सभी जिले जरूर तैयार करें। सभी को सूची सीमावर्ती जिलों के साथ साझा करनी होगी। आकस्मिक समय पर इससे काफी मदद मिल सकती।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती है।  इसके लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि कानून की ऊंचाई ज्यादा से ज्यादा 7 फीट तक होनी चाहिए। कावड़ यात्रा के दौरान ताकि परेशानी खड़ी ना हो पाए। इससे ज्यादा बड़े कांवड़  पर रोक रहेगी। इसके अलावा दुकानों पर कोई भी ऐसी चीज की बिक्री नहीं होनी चाहिए जिसे हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि कांवड़ मेला 14 से 27 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस साल कांवड़ियों की संख्या चार करोड़ तक हो सकती है। एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा पर आने वाले कावड़े अपने साथ अपना कोई ना कोई पहचान पत्र लेकर अवश्य चलें। रोड साइड के सभी दुकानदारों से भी अपनी असली आईडी जरूर रखने को कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.