केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से होगी शुरू, ऐसे कर सकते है आवेदन…

KVS Admission 2024-25: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होने वाली है। कई मां-बाप अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाना चाहते है। लेकिन कुछ लोग जो जानकार होते हैं वे अपने बच्चे का एडमिशन करवा भी लेते हैं। पर जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है वे इधर-उधर भटकते हैं। इसलिए इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवा सकते हैं। बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख आ गई। इसके लिए आप तैयारी कर लें।

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू होंगे हैं। बताया जा रहा है कि कक्षा । के लिए आनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा और 15 अप्रैल, 2024 ( सोमवार) को शाम 5:00 बजे बंद होगा। आप पंजीकरण विवरण केन्द्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/admission/ पर पा सकते हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 31 मार्च, 2024 तक 6 वर्ष है। यानी 1 अप्रैल 2018 या उससे पहले जन्मा बच्चा ही पात्र होगा।

वहीं कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए पंजीकरण केवल कक्षाओं में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा, जो 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 10 अप्रैल, 2024 (बुधवार) को शाम 4:00 बजे बंद होगी। आपको पंजीकरण फॉर्म केन्द्रीय विद्यालय चंदेरी की बेवसाइट पर मिलेगा। जिसे भरकर विद्यालय कार्यालय में जमा कराना होगा। इस बार मोबाइल एप से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

दूसरी तरफ, केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा की सभी सीटों और अन्य कक्षा की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन किए स्टूडेंट्स में से चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जारी किए जाने की तारीखों का भी ऐलान केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केवीएस एडमिशन 2024 नोटिफिकेशन में कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक पहली सूची 19 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में केवल सेवा प्राथमिकता श्रेणियों ॥) के बच्चे शामिल होंगे।  दूसरी सूची 29 अप्रैल, 2024 (सोमवार) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) गैर-क्रीमी लेयर (NCL) श्रेणियों तहत चुने गए बच्चे शामिल होंगे। तीसरी सूची 8 मई, 2024 (बुधवार) को प्रदर्शित की जाएगी। इस सूची में कोई भी शेष रिक्तियाँ शामिल होंगी। पूरा कार्यक्रम नोटिफिकेशन में देखें।

बता दें कि कक्षा 1 में एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है। जिसमें कैटेगेरीवाइज वरीयता मिलती है। जैसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले एडमिशन दिया जाता है। जो मां-बाप अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं वह केवीएस की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। ध्यान दें कि केवीएस ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म फ्री होता है।

5 कैटेगरी में बांटी जाती हैं सीटें

1. सबसे पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों और एक्स सर्विसमैन के बच्चों को मौका दिया जाएगा।
2. आटोनॉमस संस्थाओं, पीएसयू या गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग के कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन मिलेगा
3. इसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।
4. संबंधित राज्य के पीएसयू और आटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा।
5. अन्य कैटेगरी के और विदेशियों के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा।

एडमिशन के लिए उम्र सीमा

पहली क्लास में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 साल और अधिकतम 8 साल होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस बार केवल पहली कक्षा में ही दाखिले होंगे, जबकि कोटा खत्म होने के कारण बाकी कक्षाओं में दाखिले नहीं हो पाएंगे, क्योंकि ज्यादातर विद्यालयों में सीटों से ज्यादा ही संख्या में बच्चों के दाखिले हैं।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं तो आप ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा कर लें।

1. जन्म प्रमाण पत्र
2. निवास प्रमाण पत्र
3. बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
4. एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट (यदि आरक्षित श्रेणी में आते हैं)
5. इडब्लूएस/बीपीएल सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
6. सिंगल गर्ल चाइल्ड हो तो एफिडेविट
7. एम्प्लाई सर्विस सर्टिफिकेट
8. चाइल्ड पैरेंट्स और ग्रैंड पैरेंट्स का रिलेशनशिप सर्टिफिकेट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…