UCC

अंधविश्वासः सांस की बीमारी को ठीक करने के लिए नवजात को लोहे की रॉड से दागा

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में डेढ़ महीने के एक बच्चे को सांस की बीमारी ठीक करने के लिए एक धार्मिक क्रिया के तहत कथित तौर पर लोहे की गर्म छड़ से दागे जाने के बाद उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिविल सर्जन जी एस परिहार ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की बाल गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) में इलाज के दौरान शिशु की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि बंधवा गांव में सांस की समस्या के इलाज के लिए बच्चे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। अधिकारी ने बताया कि बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.