97% तक अंक लाकर छात्रों ने बढ़ाया चैतन्य टेक्नो स्कूल का मान

देहरादून। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में फाल्गुनी काशीब ने 97.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं कर्णव शर्मा 97.4% अंकों के साथ द्वितीय तथा वंश सिंह सैनी 96.0% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ अनुभवी प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस उपलब्धि में संस्थान के अधिकारियों—एजीएम  अंशुल सक्सेना, एसोसिएट एजीएम  अमन प्रताप, एग्जीक्यूटिव डीन  सनम, जोनल डीन  चंद्रशेखर, प्रधानाचार्या  पद्मा बंडारी एवं रीजनल इंचार्ज  राजन—का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.