पुराने अंदाज में लौट रहे ऋषभ पंत, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल…

IPL 2024: उत्तराखंड के बेटे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे के बाद  अपने पुराने अंदाज में लौट रहे है। एक बार फिर उनके बल्ले ने धमाल मचाया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का बल्ला जमकर बोला। इस मैच को दिल्ली ने जीत लिया। जिसके बाद ऋषभ पंत और महेन्द्र सिंह धोनी गले मिले। इस दौरान पंत का काफी खुश नजर आये। उनका ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इन दोनों खिलाड़ियों की फोटो को खूब शेयर कर रहे है।

आपको बता दें कि दिसंबर 2022 के अंत में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घुटने सबसे ज्यादा प्रभावित था। कई महीने हॉस्पिटल में रहने के बाद भी पंत को चल नहीं पा रहे थे। लंबे रिहैब से गुजरने के बाद 15 महीने बाद आईपीएल से उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। सीजन के पहले दो मैच में पंत कुछ कमाल नहीं कर सके।

ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्हें एक हाथ से छक्का मारने के लिए जाना जाता है। 18वें ओवर में 5वीं गेंद पर पंत ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ एक हाथ से छक्का जड़ दिया। पंत का शॉट डीप स्क्वायर लेग पर बाउंड्री लाइन के बाहर दर्शकों के बीच जाकर गिरा। वह यहीं नहीं रुके। 19वें ओवर में शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे पंत को यॉर्कर फेंकी। इसे उन्होंने हेलीकॉप्टर अंदर में बिना पैर हिलाए फ्लिप करके चौके के लिए भेज दिया।

ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया। 31 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। 19वें ओवर में पंत ने पथिराना के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। हालांकि फिफ्टी लगाने के बाद अगली गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में वह हवा में मार बैठे और कैच आउट हो गए। 32 गेंदों पर 51 रनों की अपनी पारी में ऋषभ पंत ने 4 चौके और तीन छक्के जड़े।

बता दें ऋषभ पंत वर्तमान में उत्तराखंड के रूड़की में रहते है, जबकि वह मूलरूप से पिथौरागढ़ के निवासी है। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी मूलरूप से अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के है, जो वर्तमान में झारखंड में रह रहे है। पिछले साल धोनी अपने गांव में पूजा-अर्चना के लिए अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…