UCC

अब उत्तराखंड में राशन कार्डधारक बिना दुकान पर लाइन लगाए ले सकते हैं राशन, प्रदेश को मिले 60 नए अनाज एटीएम

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड में सरकारी सस्ते अनाज की दुकानों से राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। विश्व खाद्य कार्यक्रम के अन्य पूर्ति योजना के तहत प्रदेश के लिए  60 अनाज एटीएम मंजूर कर दिए गए हैं। जबकि इससे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केवल एक ही एटीएम प्रदेश को दिया गया था। इन खाद्य एटीएमओ के मिलने से अब बिना  लाइन लाइन में लगे राशन लिया जा सकेगा।

उत्तराखंड सरकार को विश्व खाद्य कार्यक्रम के भारत के डिप्टी कंट्री डायरेक्टर एरिक कैनेफिक की ओर से अनाज एटीएम के स्वीकृति पत्र मिल गया है। खाद्य सचिव सचिन कुर्वे ने इस बात की पुष्टि की है। प्रदेश में अब राशन कार्ड धारक दुकान में बिना लाइन लगाए अपने कोटे का अनाज इन एटीएम से ले सकते हैं। कुर्वे ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के डीएसओ को अनाज एटीएम लगाने के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने पालक प्रोजेक्ट के रूप में मिले 1 एटीएम की स्थापना में दिखाई गंभीरता के लिए उत्तराखंड राज्य की तारीफ भी की है पहला एटीएम धर्मपुर में स्थापित किया जा रहा है।

जानिए कैसे काम करती हैं अन्नपूर्ति मशीन :- 

ये मशीन भी एटीएम मशीनों की तरह ही  होती है। इस पर भी एटीएम मशीन की तरह ही स्क्रीन होगी। यह मशीन बड़े आकार के भंडार धर्मों से जुड़ी रहेगी। राशन कार्ड धारक यहां पर आकर अपना कई स्थान पर अपना अंगूठा लगाएगा। अंगूठे के स्कैन होते ही स्क्रीन पर कार्ड धारक का पूरा विवरण आ जाएगा। जिसके बाद मशीन में अनाज का मूल्य नकद रूप में डाला जाएगा या फिर ऑनलाइन जमा करवाना होगा। फिर मशीन में बने छेद पर अपना झोला लगाना होगा। जिससे तय समय में मशीन कार्ड धारक को उसके लिए तय अनाज दे देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.