Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुक्रवार को देहरादून से हरिद्वार सड़क मार्ग से जाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम महापौर की अगुवाई नेपालीफार्म में मानव श्रृंखला बनाई और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई महिला कार्यकर्ता खासतौर भगवा परिधान पहन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंची। वहीं जेपी नड्डा ने कार में बैठे हुए ही हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। ्
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया।हल्की बारिश के बीच स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आये।नेपालीफार्म तिराहे पर मेयर अनिता ममगाई की अगुवाई में उत्तराखंड की संस्कृति गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया गया।
अभिज्ञान समाचार (Abhigyan Samachar) उत्तराखंड से संचालित होने वाला एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना लेख/कविता या अपने क्षेत्र की समस्या को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें abhigyansamachar@gmail.com पर ई-मेल भेज सकते हैं।