विधायक ने चार लोगों को सौंपे सीएम सहायता के चेक

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने चार लोगों को सीएम विवेकाधीन कोष से 1.10 लाख रुपये के चैक सौंपे। विधायक चीमा ने बताया कि दो निराश्रित महिलाओं सिमरन सक्सेना व कमलेश को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। दो अनाथ बच्चों के पालन के लिए उनके नाना नन्दन सिंह को 50 हजार का चेक दिया। एक व्यक्ति मोहन सिंह को बेटी की शादी के लिए दस हजार की राशि का चेक सौंपा। विधायक ने बताया कि जरूरतमंदों को सीएम विवेकाधीन कोष से राहत राशि स्वीकृत कराने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.