UCC

सेवा सप्ताह में मंत्री जोशी का कमाल : किशनपुर कॉलेज के बच्चों को स्वेटर-खेलकित, 26 छात्राें का हॉकी में चयन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) से पहले चल रहे ‘सेवा सप्ताह’ में श्रीदेव सुमन नगर मंडल ने राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में दिल जीत लिया। यहां मंत्री जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर व यूनियन बैंक के सीएसआर सहयोग से खेल सामग्री की किटें बांटीं। कार्यक्रम में विद्यालय की चमकदार उपलब्धियां सामने आईं। पिछले सात सालों में छात्र संख्या 340 से दोगुनी होकर 640 पहुंची और स्कूल प्रदेश के टॉप-50 में शुमार हो गया। खास बात, 26 छात्राओं का नेशनल गेम्स हॉकी (महिला वर्ग) के लिए चयन हुआ है।

बीते साल छात्रा तमन्ना ने हाईस्कूल में टॉप किया, तो छात्र अभिषेक उत्तराखंड टॉप-25 में शामिल होकर गौरवान्वित किया। मंत्री जोशी ने नॉर्थ जोन झांसी हॉकी टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया। छात्रों ने जोशी को जन्मदिन की बधाई दी। मंत्री जोशी ने शिक्षकों की मेहनत की तारीफ की और कहा, “छात्र संख्या दोगुनी होना सरकारी स्कूलों पर अभिभावकों के भरोसे का प्रमाण है।” उन्होंने बच्चों से शारीरिक, नैतिक और चरित्र शिक्षा पर जोर दिया, ताकि वे संस्कारी नागरिक बनें।

साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ड्रेस देने का वादा किया। जोशी ने जोड़ा कि सरकार बेहतर संसाधनों से गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक निरंजन डोभाल व नवीन सेमवाल, प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पूनम नौटियाल समेत छात्र-शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…