UCC

करन माहरा बनाए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को बनाया गया है। जबकि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को बनाया गया है।

कांग्रेस महामंत्री केसी बेनुगोपाल के हस्ताक्षरों से जारी किए गए पत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण पदों पर हाई कमान का यह मनोनयन आया है। खास बात यह है कि तीनो महत्वपूर्ण पदों पर कुमाउं को ही तरजीह दी गई है। अब तक कुमाउं तथा गढ़वाल के बीच इस तरह के मनोनयन में बैलेंस बनाने की कोशिश की जाती रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.