UCC

कालसी|होली की पार्टी के बाद हुआ एक्सीडेंट, 3 घायल

बीते दिन कलसी के हरिपुर कोटि रोड पर एक कार के पलटने से तीन लोग घायल हो गए। कलसी के हरिपुर कोटी रोड पर शुक्रवार को होली के दौरान वाहन का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने सड़क पर टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

 हादसा हरिपुर कोटि रोड पर खादर के पास हुआ और लोगों ने घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए विकासनगर अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया है कि विकासनगर क्षेत्र के कुछ युवकों ने होली मनाने के लिए लाल डांग खादर पुल की यात्रा की, लेकिन विकासनगर लौटते समय कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. बताया जा रहा है कि कार पलटी तो उसमें पांच युवक सवार थे। कलसी पुलिस थाने के अनुसार कार में सवार पांच युवकों में से तीन को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए विकास नगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, क्रेन की मदद से कार को बीच सड़क से हटाया गया और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू किया गया. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर U.k 07 DY 3333 है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बच्चों से पूछताछ कर उन्हें उनके परिजनों को लौटा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.