संदीप कार्की भाजपा महानगर मंडल की गोली मारकर हत्या

अभिज्ञान समाचार / रूद्रपुर। 

उत्तराखंड में इन दिनों बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। बीते कुछ दिनों में प्रदेश भर से लूटपाट चोरी व हत्याओं की खबरें सामने आ रही है। ऐसी है खबर उधम सिंह नगर से सामने आ रही है, जहां पंतनगर के शांतिपुरी में बदमाशों द्वारा भाजपा महानगर मंडल संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत का माहौल है। भाजपा नेता को आनन-फानन में किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद संदीप को मेडिसिटी हॉस्पिटल रूद्रपुर में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही बदमाश उनके शिकंजे में होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.