गंगा दशहरा :- 8 जून के स्नान के लिए डायवर्ट रहेगा दिल्ली – यूपी का ट्रैफिक, जाने यातायात प्लान

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

हरिद्वार पुलिस में गंगा दशहरा स्नान पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।  8 जून को दोपहर बाद से हाइवे पर वाहन स्नान पूरे होने तक नहीं जा सकेंगे। मेले के पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी। यातायात प्लान वही बरकरार रखा गया है जो हाल ही में संपन्न हुई सोमवती अमावस्या पर रखा गया था। हालांकि पंजाब-हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों को धीर पार्किंग में पार्क कराने को लेकर अभी भी मंथन चल रहा है।

गंगा दशहरा स्नान पर्व 9 जून को है इस पर्व पर पूरे देशभर से श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं गंगा दशहरा स्नान पर्व पर दिल्ली से आने वाले यात्री वाहन वाया लक्सर होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में पहुंचेंगे। जबकि सहारनपुर की तरफ से आ रहे यात्री वाहन इस बार भगवानपुर से होते हुए धनौरी भेल तिराहे बहादराबाद होते हुए सिंहद्वार की तरफ सीधे नहीं आ पाएंगे। उन्हें भेल तिराहे से शिवालिक नगर से होते हुए धीरवाली पार्किंग में पर कराया जाएगा। डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 8 जून को पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में ड्यूटी तैनात कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.