UCC

बैंक भर्ती धांधली के खिलाफ सचिवालय में किया गणेश गोदियाल ने धरना प्रदर्शन, धन सिंह रावत के इस्तीफे के लगे नारे

इन दिनों प्रदेश में सहकारी बैंकों में हुए चपरासी भर्ती धांधली पर हल्ला मचा हुआ है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सत्ता दल को घेरने में लगी हुई है। 

आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता गणेश गोदियाल ने सचिवालय स्थित सहकारिता विभाग के सामने धरना प्रदर्शन दिया। धरने प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस जनों ने सहकारी बैंकों में हुए भर्ती धांधली के मुद्दे पर स्वतंत्र जांच करने की मांग रखते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत का इस्तीफा भी मांगा। 

इस दौरान गणेश गोदियाल के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, मथुरा दत्त जोशी और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.