प्रदेश में शिक्षा विभाग को मिलेंगे 451 प्रवक्ता, जारी हुआ परिणाम

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवक्ताओं की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी। लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आयोग द्वारा 451 चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है। सामान्य श्रेणी में 440 और महिला शाखा में 11 प्रवक्ता चुने गए हैं।

आयोग की सूची के मुताबिक सामान्य शाखा में हिंदी में 81, संस्कृत में 18, अंग्रेजी में 64, रसायन विज्ञान में 42, भौतिकी में 48, गणित में 6, जीव विज्ञान में 16, विज्ञान में 35,  अर्थशास्त्र में 74, नागरिक शास्त्र में 38, भूगोल में 17, इतिहास में 8, समाजशास्त्र में 6 के साथ ही मनोविज्ञान, कला व कृषि में एक-एक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसी के साथ महिला शाखा में चयनित 11 अभ्यर्थियों में से रसायन विज्ञान जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र में 3 – 3 और हिंदी में 2 का चयन हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.