देहरादून: कासिगा स्कूल में होगा 30 नवंबर को गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

देहरादून। कासिगा स्कूल देहरादून में अंतर विद्यालय गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 30 नवंबर को सहायक निदेशक शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ एसएस राजपूत ने बताया कि देहरादून के सभी नामी-गिरामी पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्य के संगठन “प्रोग्रेसिव प्रिंसिपल्स स्कूल एसोसिएशन” के तत्वावधान में 30 नवंबर को उनके विद्यालय में जनपद स्तरीय अंतर विद्यालय गीता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 300 लोगों के प्रतिभाग करने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.