Covid-19 Update: अगस्त के पहले दिन मिले 275 संक्रमित मरीज, एक की मृत्यु

देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। प्रदेश में आज 275 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ऋषिकेश एम्स में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है।

उत्तराखंड में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1676 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घण्टों में 275 लोग कोरोना से संक्रमित पाए हैं। जबकि 234 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अन्य दिनों की भांति आज भी देहरादून में सर्वाधिक 108 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकी सबसे कम पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में एक- एक संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही हरिद्वार में 60, नैनीताल में 61, उधमसिंह नगर में 7,  टिहरी में 9, चंपावत में 11, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 3, चमोली  में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.