कोरोना अपडेट: तेजी से कम हो रहे कोरोना मामले, आज आए महज 96 केस

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की गति मंद पड़ने के साथ ही मामले कम हो रहे हैं। बीते कई दिनों से कोरोना का आंकड़ा लगातार घटने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंताएं कम हो गई हैं। रोजमर्रा का पॉजिटिव रेट 1.1 प्रतिशत पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे प्रदेश में कोरोना के 96 नये मामले सामने आए है, जबकि राज्य में 86 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। शनिवार को देहरादून में 29 ,हरिद्वार में 16, नैनीताल में 8, उधमसिंह नगर में 3, पौडी में 12, टिहरी से 2, चंपावत में 4, अल्मोड़ा में 8, चमोली में 8, रुद्रप्रयाग में 1, उत्तरकाशी में 5 कोरोना संक्रमित पाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.