प्रदेश में 7 जिलों में मिले 40 ने संक्रमित, रिकवरी दर 95.83 % तो संक्रमण दर 30.09 % पहुंचा

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 40 नए मामले सामने आये हैं। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान 59 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में 296 सक्रिय मरीज हैं। जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक  शुक्रवार को 1256 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

प्रदेश में 7 जिलों में 40 कोरोना के संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिनमें से नैनीताल में 7, देहरादून में 25, हरिद्वार में 3, उत्तरकाशी में 2, उधम सिंह नगर व टिहरी में 1, 1 चमोली में भी 1 संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई है। संक्रमित मरीजों में से 59 मरीज ठीक हुए हैं। जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल 89,757 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि प्रदेश में रिकवरी दर 95.83% और संक्रमण 3.09 % रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.