कांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्रवाई, चुनाव में हरदा के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेसी पार्टी से आउट

हल्द्वानी। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में कांग्रेस पार्टी ने तीन पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के नैनीताल जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.