CM योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जारी अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से प्रार्थना की है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा माननीय योगी जी सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.