UCC

छुट्टी पर घर आए थे चंदन, तिरंगे में लिपट कर चले गए

अभिज्ञान समाचार / अल्मोड़ा। 

उत्तराखंड में छुट्टी पर आए सेना के जवान की अचानक मौत हो गई। दरअसल चंदन सिंह जो कि 9 कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात थे इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई  जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से जवान के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सूबेदार चंदन सिंह कि इन दिनों लखनऊ में ड्यूटी थी। चंदन 30 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आए थे। चंदन की मौत की खबर से कोहराम मच गया है। रानीखेत केआरसी से आए जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। उनके पुत्र संजय ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनकी विदाई के दौरान वहां मौजूद हर शख्स ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। हर कोई भावुक नजर आया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.