UCC

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का भव्य शुभारंभ

गजा/टिहरी। नरेंद्र नगर विधानसभा (Narendra Nagar Assembly) क्षेत्र के चाका क्वीली में सात दिवसीय श्री सिद्ध पीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रमुख फकोट दीक्षा राणा, पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत और मेला समिति पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

मंत्री सुबोध उनियाल ने पहुंचते ही शहीद स्व. भाग सिंह रावत के स्मारक पर माल्यार्पण किया। उनका स्वागत जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, गिरीश बंठवाण, मुनेन्द्र उनियाल, मकान सिंह चौहान, व्यापार सभा अध्यक्ष जीतराम उनियाल, महामंत्री शेर सिंह पयाल, धन सिंह सजवाण और श्रीमती मंगेश उनियाल ने माल्यार्पण कर किया। मेला समिति अध्यक्ष दीक्षा राणा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी सहयोगियों का आभार माना।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और विरासत का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “विरासत बचाने के लिए जमीन बचानी होगी। विकास के लिए जमीन जरूरी है, लेकिन हौसले के बिना लक्ष्य हासिल नहीं हो सकते।” उन्होंने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की और सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय विकास में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

इसके अलावा प्रमुख दीक्षा राणा, कुंवर सिंह चौहान, बीर सिंह रावत, जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती, भाजपा नेता गिरीश बंठवाण, मकान सिंह चौहान, पूर्व प्रधान दिनेश उनियाल, जीतराम उनियाल, राजेश रावत और मुनेन्द्र उनियाल ने भी विचार व्यक्त किए। लोक गायकों इंदर आर्य और ज्योति ध्यानी के गढ़वाली गीतों पर दर्शक झूम उठे। सांस्कृतिक कार्यक्रम मां भगवती के भजन और स्कूली बालिकाओं के स्वागत गीतों से शुरू हुआ।

मेले में वन, शिक्षा, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, पशुपालन, कृषि, उद्यान और आयुर्वेद विभागों के स्टाल लगे हैं। तहसीलदार विनोद तिवारी, खाद्य निरीक्षक रितु खंडूरी, पूर्व प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, प्रधान धन सिंह सजवाण, विनय रणाकोटी, बिरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश विजल्वाण, मीनाक्षी उनियाल, विनोद विजल्वाण, चौकी प्रभारी मनीष नेगी, शिक्षक जगत सिंह असवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Khatron Ke Khiladi Season 14 : जानिए कौन हैं इस बार के Contestant? Benefits of Mushrooms : जानिए मशरूम सेहत के लिए कितने फायदेमंद.. Happy Birthday Salman Khan: जानिए! भाई जान से जुड़े कुछ ख़ास Facts…