बड़ी खबर! उत्तराखण्ड के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

देहरादून। भाजपा ने उतराखंड सहित 4 राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए प्रयवेक्षको की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य पर्यवेक्षक तथा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सह पर्यवेक्षक बनाए गये है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 4 राज्यों के लिए पर्यवेक्षको की सूची जारी कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश के लिए मुख्य पर्यवेक्षक अमित शाह वही सह पर्यवेक्षक रघुवर दास हैं। 

मणिपुर में मुख्य पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण है तो वहीं सह पर्यवेक्षक किरण रिजिजू हैं।

गोवा में मुख्य पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर है तो ही सह पर्यवेक्षक एल. मुरुगन हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.