UCC

एक महीने के बाद प्रदेश में 1 दिन में सबसे अधिक संक्रमित मिले, एक बार फिर देहरादून बन रहा हॉटस्पॉट

अभिज्ञान समाचार / देहरादून। 

उत्तराखंड में बीते 2 महीनों के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। राजधानी देहरादून फिर से संक्रमण का हॉटस्पॉट बनता जा रही है। 3 दिनों में जिले की संक्रमण दर 8% से ऊपर है। बीते 24 घंटों की बात करें तो इसमें प्रदेश में सक्रमित मिले हैं। जबकि 31 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। देश के कई राज्यों में करुणा के संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही उत्तराखंड में देहरादून जिले में लगातार संक्रमित मामले बढ़ते जा रहे हैं। जबकि सैंपल की जांच अभी कम ही हो रही है। उत्तराखंड में मई महीने के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा पुराना संक्रमित मिले हैं।

बीते 24 घंटे के भीतर 67 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में सामने आए नये मामलों में से राजधानी देहरादून में सबसे ज्यादा 45 मामले, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर में तीन, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। बीते 3 दिनों की बात करें तो प्रदेश में 166 संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 106 मामले अकेले राजधानी देहरादून के हैं।

संक्रमित मामलों के बढ़ने के बाद भी सेंपल जांच कम हो रही है। देहरादून की संक्रमण की दर 8% से ज्यादा है। जबकि प्रदेश के संक्रमण दर भी 4% के ऊपर ही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट का कहना है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर सभी जिलों को संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जिलों को सैंपलो को इक्कठा कर उनकी जांच करने के साथ ही संक्रमित मरीजों के सैंपलो की जिनोम सीक्वेंसिंग कराने को भी कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.