केदारनाथ में कुत्ते की वीडियो के बाद अब हुई हर की पैड़ी पर कुत्ते के स्नान की फोटो वायरल

अभिज्ञान समाचार / हरिद्वार।

पिछले कुछ दिनों में बाबा केदार के धाम में कुत्ते का भगवान नंदी वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था। लेकिन अब हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कुत्ते का गंगा स्नान करने का फोटो वायरल हो गया है। इस फोटो की वायरल होने के बाद श्री गंगा सभा के महामंत्री मामले की जांच करवाने के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से नोएडा का निवासी एक  युवक अपने कुत्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल बाबा केदार के धाम में नंदी की पूजा करते हुए एक युवक की कुत्ते नवाब का वीडियो वायरल वीडियो विवाद का विषय बना हुआ है। शनिवार को युवक अपने कुत्ते के साथ हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान की तस्वीरें वायरल हो गई है।

इस विषय पर श्री गंगा सभा के महामंत्री का कहना है कि जिस स्थान पर युवक कुत्ते के साथ स्नान कर रहा है वह स्थान ब्रह्मकुंड जैसा नहीं लग रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही जाएगी। तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े उज्जल पंडित का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए किया गया कार्य बिल्कुल गलत है।  युवक के खिलाफ पंडित ने दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.