दुर्घटना: डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, मराड़ गांव के नजदीक की है घटना

थत्यूड़: (रिपोर्ट-कृष्णपाल)। तहसील धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत सुवाखोली -अलमस-भवान मोटर मार्ग पर मोरियाणा टॉप के पास मराड़ गांव के समीप एक अल्टो कार डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 1 व्यक्ति सवार था। यह व्यक्ति साबली से अपने गांव मराड़ जा रहा था। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल व्यक्ति को घटनास्थल से सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद स्वास्थ्य सेवा 108 के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया। लेकिन घायल की रास्ते में ही मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान जयेंद्र सिंह मेहर (42) पुत्र केदार सिंह महर ग्राम मरड पोस्ट ऑफिस काटल है। व्यक्ति की पहचान पूर्व सैनिक के रूप में हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई। आधे घंटे तक शव हॉस्पिटल के बाहर पड़ा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.