UCC

उत्तराखंड में यहां अपने बदले स्कूल में रख ली दूसरी टीचर और खुद स्कूल से रहती थी गायब, हो गई सस्पेंड

अभिज्ञान समाचार / पौड़ी। 

प्रदेश में शिक्षा विभाग में एक के बाद एक एक लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार का मामला पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक का है। जहां से अनोखा मामला सामने आया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने अपने बदले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर रखी ली। और खुद स्कूल से गायब हो गई। ग्रामीणों की शिकायत करने के बाद जब विद्यालय का निरीक्षण किया गया तो प्रधानाध्यापिका बिना बताए स्कूल से गायब मिली। यहां तक कि प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपने खर्चे पर एक टीचर को भी रख रखा था। जिसके बाद  प्रति गंभीर लापरवाही का मामला मानते हुए सीईओ डा. आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.