UCC

रूस-यूक्रेन युद्ध का 11वां दिन: यूक्रेनी सेना का पलटवार जारी, अब तक 364 नागरिकों की मौत

  • यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी सैन्य उपकरणों की 30 यूनिट्स पर किया कब्जा
  • पुतिन अड़े, बोले; यूक्रेन के पास एक ही विकल्प, मॉस्को की मांग मान ले

न्यूज डेस्क। रूस और यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग को 11 दिन बीत चुके हैं। मोर्चे पर डटी यूक्रेन की सेना अब भी रूस की सेना को चुनौती दे रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर किए जा रहे हमले यूक्रेनी सेना के हौसले नहीं डिगा पाए हैं। इस बीच खबर आई है कि खारकीव में यूक्रेनी सेना ने पलटवार करते हुए रूसी उपकरणों की 30 यूनिट्स पर कब्जा कर लिया है। उधर जंग के दौरान बंदी बनाए गए सैनिकों के लिए यूक्रेन बंदीगृहों की व्यवस्था भी कर रहा है। उधर रूस की समाचार एजेंसी तास के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ फोन वार्ता के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमारी सेना यूक्रेन में सैन्य अभियान उसी स्थिति में रोक सकती है जब कीव सैन्य कार्रवाइयां बंद करे और मॉस्को की मांगें पूरी करे। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने कहा है कि 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत के बाद से अब तक यूक्रेन में 364 नागरिकों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 759 लोग घायल हुए हैं। इसने कहा है कि असल आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.