UCC

यमुनोत्री विधानसभा सीट: कांग्रेस ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जगवीर भंडारी ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। यमुनोत्री विधानसभा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा के दर्जाधारी रहे जगवीर भंडारी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसे कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वान की जीत माना जा रहा है। भंडारी के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। रविवार को देहरादून में पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में कांग्रेस से हाथ मिलाया। इस मौके पर यमुनोत्री से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण, पूर्व चेयरमैन अतोल रावत भी मौजूद रहे। साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत और पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.