आज उत्तराखंड में घटे कोरोना मामले, मौत का आँकड़ा भी इकाई में पहुंचा

देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के मामले कम हुए हैं। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा भी तकरीबन आधा हुआ है। शनिवार के मुकाबले रविवार को 300 से अधिक मामले कम हुए हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 2184 नये मामले सामने आए हैं। जबकि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 5 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 75101 तक पहुंच गई है। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 41892 रोगी स्वस्थ्य हो चुके हैं। आज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 2260 कोरोना के रोगी डिस्चार्ज हुए।

उत्तराखंड के विभिन्न अस्पतालों में हुई मौतें

  • दून अस्पताल में 2 मरीजों की मौत।
  • कैलाश अस्पताल में 1 मौत
  • प्रेमसुख अस्पताल देहरादून में 2 मरीजों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आए कोरोना के मामले

  • अल्मोड़ा में 322
  • बागेश्वर में 64
  • चमोली में 71
  • चम्पावत में 36
  • देहरादून में 602
  • हरिद्वार में 199
  • नैनीताल में 95
  • पौड़ी में 167
  • पिथौरागढ़ में 80
  • रुद्रप्रयाग में 212
  • टिहरी में 62
  • ऊधमसिंह नगर में 181
  • उत्तरकाशी में 93 केस
Leave A Reply

Your email address will not be published.