किशोर उपाध्याय: कांग्रेस ने किया आउट तो भाजपा ने कराई एन्ट्री, इस सीट से मिल सकता है टिकट

अभिज्ञान समाचार/ देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 पहले राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल का दौर जारी है। कांग्रेस ने बड़ी बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। वहीं कांग्रेस टिहरी से दूसरा उम्मीदवार उतारकर सबको चौका सकती है।

किशोर उपाध्याय का राजनीतिक सफर

  • 2002 में टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीते भी। उन्होंने बीजेपी के रतन सिंह को हराया।
  • 2007 में भी किशोर उपाध्याय टिहरी से ही चुनाव लड़े। इस बार उन्होंने बीजेपी के खेम सिंह चौहान को हराया।
  • 2012 में किशोर उपाध्याय को टिहरी सीट से हार का सामना करना पड़ा। किशोर निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश धनै से हार गए थे।
  • 2014 में कांग्रेस हाईकमान ने उपाध्याय को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.